बहराइच, फरवरी 16 -- जरवल रोड। एक सप्ताह के अंदर एक दर्जन के आसपास लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। जरवल लोड के ग्राम सभा टैप सिप मजरा साइन कुट्टी निवासी डेढ़ वर्षीय कैफ पुत्र ताज मोहम्मद घर के सामने खेला था। तभी कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया इस हमले में बच्चों को गंभीर चोट आई है। इसके अलावा शबनम पत्नी सफीकुल, निशा पत्नी साबिर अली,पवन पुत्र कल्लू,अभय निषाद पुत्र कल्लू,मिथलेश पुत्र पवन चौहान अजान पुत्र मोबिन, दीपांशु पुत्र रघुनाथ सहित दर्जनों लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश ने बताया कुत्ते के शिकार सभी लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...