मेरठ, फरवरी 4 -- टीपीनगर क्षेत्र निवासी रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने सूदखोर के उत्पीड़न से तंग आकर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि सूदखोर डेढ़ लाख के बदले नौ लाख की रकम वसूल चुका है। बावजूद इसके उस पर छह लाख की रकम और बकाया बताकर उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहा है। गगन एनक्लेव निवासी रिटायर्ड सैन्यकर्मी छत्रपाल सिंह मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार साल पहले उन्होंने सदर रंजीतपुरी निवासी सूदखोर से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। रकम की एवज में पिछले चार साल से आरोपी, उनसे 20 हजार रुपये महीना वसूल रहा है। अब तक उनसे नौ लाख रुपये से ज्यादा वसूले जा चुके हैं। बावजूद इसके आरोपी और उसका बेटा उन पर नौ लाख रुपये और बकाया बता रहा है। परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.