बदायूं, जून 7 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी निवासी 65 वर्षीय रामपाल करीब डेढ़ माह से लापता है। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया। उनका सुराग नहीं लगा। इसके बाद बेटे ने थाने पर तहरीर देकर पिता की गुमुशदगी दर्ज कराई है। गांव अल्लापुर भोगी निवासी सतीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता रामपाल 24 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चले गए। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया। लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गुमुशदगी दर्ज कर बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.