गोरखपुर, दिसम्बर 17 -- नगर आयुक्त ने मांगी थी जानकारी, 45 दिन बाद भी नहीं मिली शासन स्तर पर हुई जूम मीटिंग में जानकारी प्रस्तुत न किए जाने पर नाराजगी गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सफाई व्यवस्था से जुड़ी अहम जानकारियां समय पर उपलब्ध न कराने पर सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को नोटिस जारी किया है। स्पष्ट किया है कि तीन दिन के भीतर मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध न कराए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर 31 अक्तूबर और 11 नवंबर को सभी खाद्य एवं सफाई निरीक्षकों से सफाई व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मांगी गई थीं। लेकिन 45 दिन बाद भी अधिकांश सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। इसके अलावा 14 दिसंबर को शासन स्तर पर हुई जूम मीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.