मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सक्षमता उतीर्ण करनेवाले डेढ़ दर्जन शिक्षक संदिग्ध सूची में हैं। इन शिक्षकों का मूल प्रमाणपत्र नहीं मिला है। आवेदन करने से लेकर काउंसिलिंग तक में ये शिक्षक प्रमाणपत्र नहीं दे पाए हैं। शुक्रवार को सक्षमता तीन और चार के शिक्षकों की काउंसिलिंग में यह सामने आया है। जिला निबंधन परामर्श केन्द्र में काउंसिलिंग कैंप लगाया गया था। पांच काउंटर शिक्षकों की काउंसिलिंग के लिए बनाए गए थे। विभाग की ओर से पहले दिन 250 शिक्षकों का स्लॉट काउंसिलिंग के लिए भेजा गया था। पहले दिन इनमें से 228 शिक्षक ही शामिल हुए। सर्वर डाउन रहने के कारण शाम साढ़े सात बजे तक काउंसिलिंग होती रही। सर्वर के कारण काउंसिलिंग होती रही बाधित विभाग के निर्देशानुसार सुबह 9 बजे से ही काउंसिलिंग का पहला स्लॉट दिया गया था। सुबह में लिंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.