फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- रामनगर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत लगातार नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से लगभग डेढ़ दर्जन मोहल्लों के निवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुबह साढ़े नौ बजे शटडाउन लिया। नवरात्र महोत्सव और गर्मी में बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को पानी के अलावा अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। देर शाम बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। विद्युत उपकेंद्र रामनगर पर वीसीबी बदलने के साथ-साथ लाइटनिंग अरेस्टर स्थापित करने का कार्य किया। इसके लिए सुबह लगभग साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक का शटडाउन लिया। शटडाउन लेते ही कर्मचारियों ने अपना कार्य शुरू कर दिया। शाम को कार्य पूरा होते ही आपूर्ति से सुचारू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.