मोतिहारी, सितम्बर 22 -- छौड़ादानो, निसं। महुआवा थाना क्षेत्र के पचपोखरिया गांव में शनिवार की देर रात नाकाबपोश बदमाशों ने भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। रात साढ़े बारह बजे के करीब डेढ़ दर्जन नकाबपोश डकैतों ने राम चन्द्र राम के घर में डकैती की। डकैतों ने करीब दो लाख नगदी व आठ से दस लाख रुपये के गहने सहित करीब बारह लाख रुपये की संपत्ति लूट कर आराम से चलते बने। गृहस्वामी सह मधुबनी जिला समाहरणालय क्लर्क पद से रिटायर रामचन्द्र राम ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े बारह बजे उनके चहारदीवारी के गेट का ताला काटकर करीब दर्जन भर हथियारबंद बदमाश आंगन में घुस कर मेन गेट का ताला तोड़ दिया। गेट खुलने की आवाज सुनकर गृह स्वामी ने जैसे आवाज लगायी तभी पांच डकैत जो फरसा, रॉड, गंडासा व बंदूक से लैश थे, सभी ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद उनकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.