जमशेदपुर, अक्टूबर 19 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर में शनिवार को 12वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ऑरेशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फादर अरूप सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड सस्टेनेबिलिटी की ओर से टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में वन्यजीव संस्थान देहरादून के पूर्व निदेशक सह राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद बी माथुर उपस्थित थे। उन्होंने विकसित भारत के लिए पारिस्थितिकीय सुरक्षा विषय पर व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने एक प्रजेंटेशन के जरिए बताया कि अगर स्थिति में सुधार नहीं होता है तो आने वाले 12 से 35 वर्षों के भीतर वैश्विक स्तर पर तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसका प्रभाव जीवन पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को तभी प्राप्त किया जा सकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.