मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- मुरादाबाद। सर्दी का सितम जारी है। गुरुवार को कोल्ड-डे रहा। दिनभर लोग ठंड से कंपकपाते दिखे। डेढ़ डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप न निकलने के कारण लोगों को ठंड का एहसास भी काफी हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को कोहरे के साथ ही तापमान घटेगा। हल्के कोहरे के साथ गुरुवार की शुरुआत हुई। दोपहर तक धूप नहीं निकली तो लोगों को काफी गलन महसूस हुई। दिन का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वेधशाला प्रभारी डॉ. निसार अहमद ने...