मथुरा, दिसम्बर 17 -- थाना राया मिशन शक्ति टीम/ऑपरेशन जागृति टीम ने गायब हुई पांच वर्षिय गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राया रवि भूषण शर्मा ने बताया कि गांव आयराखेड़ा, राया निवासी मथुरा प्रसाद ने सूचना दी कि सोमवार को बैंक ऑफ बडौदा के ग्राहक सेवा केन्द्र, राया पर आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए अपनी बेटी को लेकर आया था। शाम करीब पांच बजे दुकान के बाहर बैठी बेटी अचानक गायब हो गयी। सूचना के बाद निरीक्षक और नोडल अधिकारी मिशन शक्ति अरविन्द सिंह, महिला उप निरीक्षक रौनक, उप निरीक्षक रवीन्द्र पाल सिंह, त्रिदेव शर्मा बच्ची की तलाश में टीमें गठित कर तलाश में लगाई। पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल बच्ची की तलाश की। डेढ घंटे बाद बच्ची को देर शाम करीब साढ़े छह बजे सादाबाद रोड, अजय ...