मैनपुरी, फरवरी 6 -- मैनपुरी। शहर जाम की चपेट में है। अधिकारी सुन नहीं रहे। पब्लिक परेशान है। अतिक्रमणकारी मौज कर रहे हैं। जाम की समस्या लाइलाज हो चुकी है। चौराहे, तिराहों पर तैनात पुलिस पिकेट के पास भी इस समस्या का समाधान नहीं है। शहर का ट्रैफिक रामभरोसे दौड़ रहा है। सदर बाजार हो, स्टेशन रोड हो या फिर आश्रम रोड हर रोज यहां जाम लग रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है। शहर में दोपहर 12 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खरीदारी करने या किसी अन्य कार्य के लिए यदि शहर के अंदर आना है तो बड़े वाहनों को कहीं खाली जगह में पार्क करना होगा। अन्यथा आप जाम का शिकार हो जाएंगे। क्रिश्चियन तिराहे से लेकर तांगा स्टैंड तक, तांगा स्टैंड से लेकर बड़े चौराहे तक इस अवधि में जाम लगा रहता है। समस्या इतनी विकराल हो चुकी है कि जाम में फंसने वाले लोगों को हर रोज मानसिक और शार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.