सीवान, सितम्बर 15 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार का दिन छुट्टी का होता है। लोग अपने घरों में आराम फरमाते हैं, तो कोई बाजार करने या रिश्तेदारी में निकलता है। लेकिन रविवार की दोपहर सीवान शहरवासियों के लिए आफत बनकर आई। करीब पौने दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया। नतीजा यह हुआ कि लोगों को अपने घरों से निकलना भारी पड़ गया। बाजार जाने वाले लोग जहां बारिश और कीचड़ में फंस गए, वहीं जिनकी जरूरी यात्राएं थीं, वे भीषण जलजमाव से परेशान होते रहे। दोपहर तीन बजे के आसपास बारिश शुरू हुई। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह सामान्य बारिश है, जो जल्दी थम जाएगी। लेकिन जैसे-जैसे बारिश की रफ्तार बढ़ी, वैसे-वैसे शहर की सड़कों ने नाले का रूप लेना शुरू कर दिया। मुख्य मार्गों पर पानी का स्तर धीरे-धीरे घुटनों से ऊपर चढ़ने लगा।पौने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.