कौशाम्बी, जनवरी 7 -- पिपरी पुलिस ने बुधवार को भोर में एक किलो चार सौ ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि कौशाम्बी थाना क्षेत्र के अहमतिया सोंधिया निवासी शिव सागर पाल पुत्र राम बहोरे को बलहेपुर कसेंदा मार्ग स्थित ससुर खदेरी नदी पुलिया के समीप से पकड़ा गया है। लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह चित्रकूट से गांजा लेकर आया था। यहां उसकी फुटकर बिक्री करता। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी दिनों से गांजा तस्करी के धंधे में लिप्त था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...