हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- लालगंज,संवाद सूत्र। दिल्ली पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपया फर्जीवाड़ा के मामला में लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर गांव के नागेंद्र राय को गिरफ्तार किया और उसे लेकर दिल्ली चली गई। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के चिमनापुर गांव के विकाश कुमार और उसकी पत्नी कुसुम कुमारी,अगरपुर गांव के नागेंद्र राय एवं अन्य पर डेढ़ करोड़ रुपया फर्जीवाड़ा करने का मामला दिल्ली में एक कंपनी ने दर्ज कराया था। इस मामले में विकाश कुमार एवं उसकी पत्नी कुसुम कुमारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार 17 दिसंबर की सुबह दिल्ली पुलिस लालगंज थाना पहुंची और लालगंज थाना के सहयोग से नागेंद्र राय को गिरफ्तार किया। और उसे लेकर दिल्ली चली गई। मिली जानकारी के अनुसार विकाश कुमार, नागेंद्र कुमार अपने अन्य साथियों के ...