लखनऊ, फरवरी 19 -- एलडीए ने कानपुर रोड स्थित सेक्टर एम में पिछले वर्ष 1.45 करोड़ से सड़क चौड़ी की। एक लेन की सड़क दो लेन बनाया गया। लेकिन इसके बीच में आए बिजली के खम्भे आज तक नहीं हटाए गए। छह महीने हो चुके हैं लेकिन खम्भे उसी तरह खड़े हैं। एक दो नहीं कई खम्भे सड़क के बीच में खड़े हैं। जो मौत को दावत दे रहे हैं। लोग पेरशान हैं। लेकिन खम्भे कोई देखने तक नहीं जा रहा है। एलडीए कालोनी कानपुर के सेक्टर एम में रिक्शा कॉलोनी है। इस कालोनी का एक रोड रेलवे के अण्डर पास को जाता है। यह आशियाना और मानसरोवर को जोड़ता है। पहले रोड संकरी थी तो भीषण जाम लगता था। एलडीए ने इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाया था। पिछले वर्ष सितम्बर में सड़क भी चौड़ी हो गई। चौड़ीकरण के दौरान बिजली के तीन खम्भे सड़क के बीच में आ गए हैं। इसे हटाया नहीं जा रहा है। जिससे लोग रोजाना दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.