गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। करीमनगर से चरगावां तक प्रस्तावित 770 मीटर लंबी स्मार्ट रोड परियोजना निर्धारित समयसीमा पार कर चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। 13.47 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना की अवधि 30 अक्तूबर को समाप्त हो गई, इसके बावजूद सड़क, नाला निर्माण, फुटपाथ, चौराहों के सुधार सहित कई प्रमुख कार्य अधूरे हैं। परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण में बीएम स्तर तक का कार्य और डिवाइडर निर्माण पूरा कर लिया गया है। सड़क की एक पटरी पर 500 मीटर नाले का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि दूसरी ओर 200 मीटर नाली का काम प्रगति पर है। शेष नाला निर्माण, फुटपाथ निर्माण, चौराहों की टर्निंग कम करने, पेलिकन सिग्नल, स्मार्ट डस्टबिन, टेबल टॉप क्रॉसिंग, कर्ब रैम्प और बोलार्ड जैसी सुविधाएं अब भी अधू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.