गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में युवती की अश्लील तस्वीरें डेटिंग ऐप पर डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक फोन कर युवती को लगातार मानसिक रूप से परेशान भी कर रहा है। सरस्वती विहार (चक्करपुर) की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर 2025 को उन्हें पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने डेटिंग ऐप पर उनकी अश्लील फोटो अपलोड कर दी है। आरोपी ने पीड़िता की छवि खराब करने के इरादे से उसका प्रोफाइल बनाया और उसके बाद युवती को फोन कॉल करके भी तंग करना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना ईस्ट ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस अब उस आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर को ट्रैक करने में जुटी है, जिसके जरिए ऐप पर यह प्रोफाइल बनाया गया था। पुलिस अधिकारियों का...