नई दिल्ली, मार्च 20 -- - 400 से ज्यादा महिलाओं को के साथ वारदात कर चुका, 38 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया सनसनीखेज नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली जिले की साइबर थाना पुलिस ने 17 मार्च को डेटिंग ऐप के जरिए महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अंकित सिंह उत्तराखंड का रहने वाला है। उसने कंप्यूटर साइंस से एमटेक कर रखी है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से 410 महिलाओं से की गई चैटिंग, अश्लील वीडियो और तस्वीरें बरामद की हैं। आरोपी के पास से दो मोबाइल, तीन सिम कार्ड और तीन डेबिट कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि आरोपी के बैंक खाते से पिछले छह माह में 38 लाख रुपये का लेन-देन सामने आया हैं। पुलिस टीम अन्य शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क करने का प्रयास करने में जुटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.