दरभंगा, जनवरी 7 -- दरभंगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दूरस्थ माध्यम से डेटा साइंस एवं एनालिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रम की पढ़ाई जनवरी 2026 सत्र से प्रारंभ हो रही है। कार्यक्रम में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। यह पाठ्यक्रम दो वर्षों की अवधि का है। इस पाठ्यक्रम को आधुनिक आंकड़ा विज्ञान विश्लेषण की जरूरतों के अनुरूप योग्य तथा कुशल प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संतन कुमार राम ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में व्यापार, स्वास्थ्य, सामाजिक विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर तथा रोजगार की संभावना तलाश रहे विद्यार्थियों के लिए विपुल अवसर उपलब्ध होंगे। यह पाठ्यक्रम अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध है जिसमें प्रवेश के लिए तीन वर्षों की स्नातक डिग्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.