वाराणसी, दिसम्बर 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के शरीर रचना विभाग की एमआरयू लैब की ओर से सोमवार को तीन दिवसीय बायोइन्फॉर्मेटिक्स कार्यशाला शुरू हुई। इसका शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने किया। इसमें भावी डॉक्टरों को डेटा विश्लेषण की बारिकियों से अवगत कराया गया। यह कार्यशाला बायोइन्फॉर्मेटिक्स, एनजीएस आधारित तकनीकों, डेटा विश्लेषण और कंप्यूटेशनल उपकरणों पर उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। एमएआरयू लैब की नोडल अधिकारी प्रो. रोयाना सिंह ने आधुनिक शोध पद्धतियों, तकनीकी कौशल और वैज्ञानिक अनुसंधान में प्रगति के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता बायोइन्फॉर्मेटिक्स और एनजीएस विश्लेषण विशेषज्ञ डॉ. विपिन सिंह ने नई तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। मनीष चंद्र पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.