समस्तीपुर, फरवरी 20 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डेटा आधारित विश्लेषन व उसके आधार पर निर्णय लेना समय की जरूरत है। शोध व शिक्षा के क्षेत्र में इसका ज्ञान व उपयोग वैज्ञानिकों व छात्रों के लिए जरूरी है। खासकर शोध करने वालों के लिए यह अहम है। यह प्रशिक्षण सह कार्यशाला प्रशिक्षुओं को कार्य करने की नई दिशा देगा। साथ ही गुणवत्तापूर्ण रिसर्च पेपर लिखने में काफी मददगार साबित होगा। वे गुरुवार को विवि के पंचतंत्र सभागार में वैज्ञानिकों व छात्रों को संबोधित कर रहे थे। मौका था विवि के आधार विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित आर सॉफ्टवेयर पर डेटा से निर्णय तक सांख्यिकी विश्लेषन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का। उन्होंने कहा कि डेटा से न...