मुंगेर, दिसम्बर 9 -- सत्तरकटैया। यूडाइस पोर्टल पर वर्ष 25-26 के लिए छात्र प्रोफाइल और अपार आईडी अपडेट में हुई लापरवाही पर सहरसा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा कार्रवाई की गई है। आदेश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के पांच दर्जन से अधिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मिथिलेश कुमार द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि निर्धारित अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी अधिकांश विद्यालयों ने छात्रों के आंकड़े अपडेट नहीं किए। इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए यह कदम उठाया गया है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यालय दो दिनों के भीतर सौ प्रतिशत छात्र डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करें, अन्यथा आगे कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन...