चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर में डेंडराइट नशा के चंगुल में स्कूली बच्चे फंसे हुए हैं। वहीं नशे में धुत होकर स्कूल भी पहुंच रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ, जब स्कूल टाइम में प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित जर्जर भवनों में स्कूली बच्चे पाए गए। वहीं निरीक्षण के दौरान जर्जर भवन में नशे से संबंधित बहुत सारे सामग्री पाए गए। भवन के पास शराब की बोतलों के अलावा डेंडराइट के पाउच भी मिले साथ ही बच्चे नशे में थे। इतना ही नहीं जर्जर भवनों में असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। जहां पर कई तरह के गलत कार्य होने की सूचना है। बताया जाता है कि छोटे-छोटे बच्चे थाना रोड स्थित एक दुकान से डेंडराइट खरीदते हैं जिसमें बड़े युवा का सहयोग मिल रहा है। कहा जा रहा है कि जब बच्चे डेंडराइट का नशा करते हैं, उसके बाद देर से स्कूल और घर आना-जाना करत...