पीलीभीत, फरवरी 23 -- बीसलपुर। बारह पत्थर से स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर स्थित डेंटल क्लीनिक से 20 हजार रुपये की चोरी किए जाने से हड़कंप मच गया। चोर का फोटो सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है। बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी आशीष कुमार गुप्ता की गोपी टाकीज के निकट डेंटल क्लीनिक है। बीते शनिवार की शाम वह अपने मेहमानों को बाहर तक छोड़ने गए थे। क्लीनिक खुली हुई थी। इस दौरान उनके गल्ले में रखे लगभग 20 हजार रुपये चोरी कर लिये। जब वह लौटकर आए तो गल्ला खुला देखकर उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीस टीवी कैमरे चेक किए तो चोर की फुटेज कैमरे में कैद हो गई। पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दु...