हजारीबाग, फरवरी 13 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल में बीडीएस और एमडीएस के छात्रों के लिए एंटी रैगिंग ऑरीएंनटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ श्रीकृष्णा ने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की सदस्य डॉ श्रुति विशाल देव का स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसीआई की सदस्य डॉ। श्रुति देव ने किया, जिसके बाद रैगिंग विरोधी जागरूकता व्याख्यान दिया गया। डॉ श्रुति ने रैगिंग के कानूनी पहलुओं पर छात्रों के साथ विस्तार से चर्चा की, साथ ही रैगिंग विरोधी समिति, हेल्पलाइन और स्क्वाड के महत्व पर भी प्रकाश डाला। छात्रों को परिसर में रैगिंग के विभिन्न पहलुओं और परिणामों की व्यापक जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.