मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर। सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को मॉडल अस्पताल में सुबह की ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान डेंटल ओपीडी में डॉक्टर नहीं थे। इसको लेकर उन्होंने अधीक्षक और मैनेजर पर नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों को ओपीडी को गंभीरता से लेने को लेकर चेतावनी दी। सीएस ने ओपीडी के अलावा इमरजेंसी, पैथोलॉजी विभाग, रजिस्ट्रेशन कांउटर आदि का भी निरीक्षण किया। मालूम हो कि इससे पहले वाले शनिवार को भी सिविल सर्जन ने ओपीडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान भी दो डॉक्टर गायब मिले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.