बलिया, मार्च 19 -- भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार की सीमा पर स्थित भरौली से गाजीपुर की सीमा तक करीब छह किमी लम्बा एनएच 31 डेंजर जोन बन गया है। इस रास्ते पर हर माह एक-दो लोगों की जान सड़क हादसों में जा रही है। कई बार लोग विरोध में रास्ता जाम कर ट्रकों व डम्परों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए नो इंट्री की मांग कर चुके हैं। हालांकि फिलहाल इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिले के भरौली व बिहार के बक्सर शहर के बीच लम्बे समय तक स्टेमर-नाव व पीपा पुल के रास्ते आवागमन होता रहा। साल 1977 में बिहार सरकार ने गंगा नदी पर वीर कुंवर सिंह सेतु का निर्माण कराया। इसके बाद सड़क मार्ग से दोनों जनपद एक-दूसरे से जुड़ गये। लम्बे समय तक आवागमन होता रहा लिहाजा पुल जर्जर हो गया लिहाजा बिहार सरकार ने साल 2014 में पुल से भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.