मोतिहारी, दिसम्बर 1 -- कोटवा। दुर्घटना के लिहाज से दिपऊ कट इतना खतरनाक बन गया है कि पलक झपकते ही लोग काल के गाल में समा जा रहे हैं। लगातार हो रही दुर्घटना से बचाव को लेकर लोग उक्त जगह पर फ्लाई ओवर की मांग करने लगे हैं। यातायात सुचारू रखने और दुर्घटना के स्थाई निदान के लिए फ्लाई ओवर वक्त की मांग हो रही है। उक्त जगह दुर्घटना को लेकर इतना डेंजर जोन बन गया है कि वहां से गुजरने वाले अधिकांश लोग सहम कर कट को पार करते हैं। अपने आराध्य का नाम लेकर गुजरते हैं ताकि सही सलामत अपने गंतव्य तक पहुंच सके और परिजनों के बीच रह सके। आवागमन के लिहाज दिपऊ कट हजारों लोगों के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। कट की बात करें तो एनएच 27 के फोर लेन के दोनों तरफ़ से तेज गति से गाड़ियों की आवाजाही होती है। इसके अलावे एनएच के दोनों तरफ़ के सर्विस लेन में भी गाड़ियों की भीड़ रहत...