मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- साहेबगंज। हाईस्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को ठाकुर यदुनंदन सिंह मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच डेंजर क्रिकेट क्लब साहेबगंज बनाम साकिब इलेवन लालगंज के बीच खेला गया। इसमें डेंजर क्रिकेट क्लब साहेबगंज ने साकिब इलेवन लालगंज को 6 विकेट से हरा दिया। इस प्रकार डेंजर क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में पहुंच गया। साकिब इलेवन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाया। जवाब में डेंजर क्रिकेट क्लब ने 16.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर 142 रन बनाकर मैच जीत लिया। पूर्व पंसस मो. इसराफिल ने हरफनमौला खिलाड़ी मधुसूदन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...