बरेली, नवम्बर 5 -- मौसम में आए बदलाव के बाद मच्छरों का हमला बढ़ गया है। मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद अब डेंगू के मरीज भी तेजी से बढ़ने लगे हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में चार नए मरीज भर्ती किए गए हैं, जिससे डेंगू से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 35 पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसी के साथ बारिश के चलते जलजमाव और गंदगी वाले इलाकों में मच्छरों का प्रजनन भी बढ़ गया है। यह मौसमी बदलाव डेंगू के वाहक एडीज मच्छर और मलेरिया के वाहक एनाफिलीज मच्छर दोनों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है।पहले मलेरिया के मामले अधिक सामने आ रहे थे, लेकिन अब डेंगू के केसों में भी वृद्धि होने लगी है। जिला अस्पताल में फरीदपुर, सीबीगंज, सिविल लाइंस और शहर के चार मरीज भर्ती ...