गिरडीह, दिसम्बर 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के परवतुडीह गांव के किसान जयदेव राय के 22 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार का डेंगू की चपेट में आने से शनिवार को रांची के एक अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में बताया कि नीरज अपने घर का कमाऊ सदस्य था। करीब डेढ़ साल से वह यूपी के नोएडा में रहकर एक निजी कंपनी में काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। आठ दिन पूर्व वह डेंगू वायरस से पीड़ित हो गया था। पीड़ित होने के बाद परिजनों ने उसे रांची के एक अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा था। उपचार के क्रम में शनिवार के सुबह में मौत हो गयी। शनिवार को दोपहर बाद उसक शव परवतुडीह पहुंचा तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...