लखनऊ, मई 15 -- डेंगू जागरुकता दिवस आज मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफ, बीमारी से मौत के आंकड़ों में कमी आई लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। डेंगू साल दर साल बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राहत की बात यह है कि डेंगू से मौत के आंकड़ों में कमी आई है। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों में डेंगू को लेकर जागरूकता बढ़ी है। लक्षण प्रकट होते ही लोग जांच करा रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर संचारी अभियान चला रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है। मकान, फ्लैट आदि का निर्माणकार्य तेजी से हो रहा है। नतीजतन जगह-जगह जलभराव है। इसकी वजह से नए इलाकों में मच्छरों की संख्या अधिक है। लखनऊ में सबसे ज्यादा डेंगू के लिए संवेदनशील फैजुल्लागंज, खदरा, त्रिवेणीनगर, अलीगंज, गोमतीनगर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.