नई दिल्ली, जून 13 -- नई दिल्ली, व.सं। राजधानी के स्कूलों में मच्छर जनित बीमारी की रोकथाम को लेकर बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें डेंगू-मलेरिया आदि रोगों के बारे में कर्मचारियों व छात्रों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इसमें बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे। मलेरिया की रोकथाम के लिए कार्यालयों, संस्थानों में जागरुकता वार्ता का आयोजन भी किया जाएगा है। निदेशालय ने अभियान को लेकर सभी डीडीई, डीओई और स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...