श्रीनगर, दिसम्बर 9 -- डेंगू की महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे अभियान का मंगलवार को समापन हो गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गौतम नैथानी ने बताया कि डेंगू महामारी के मामले शून्य होने के कारण संयुक्त उपजिला चिकित्सालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान को समाप्त कर दिया गया है। कहा कि जागरूकता अभियान के चलते जहाँ गत वर्ष श्रीनगर शहर व उसके आस-पास डेंगू ने अपना भयंकर रूप लिया था और कई लोग बीमार व अकाल काल ग्रस्त हुये थे, लेकिन इस वर्ष स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के कुशल दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों और नगर निगम के विशेष सहयोग से केवल 5 डेंगू रोगी पाये गये हैं। बताया कि जो भी डेंगू के मरीज मिले हैं। सभी रोगी माइग्रेटेड थे और उपचार के बाद स्वस्थ होकर अपने घर चले गये।उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने पर स्वच्छत...