मैनपुरी, सितम्बर 15 -- जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अब तक लोग वायरल और मलेरिया से परेशान थे लेकिन अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। दो मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। इन मरीजों की डॉक्टर सघन निगरानी कर रहे हैं और उपचार दे रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को 1200 से अधिक और महिला अस्पताल में 900 से अधिक मरीजों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया। इसमें से एक हजार से अधिक मरीज सिर्फ वायरल फीवर का शिकार होकर पहुंचे हैं। जिला अस्पताल में 21 वर्षीय साधना पुत्री साहब सिंह निवासी लालपुर थाना बिछवां को भर्ती कराया गया। पहले उसे वायरल होने की जानकारी दी गई लेकिन बुखार नहीं उतरा तो डेंगू की जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई। डेंगू निकला तो हड़कंप मच गया और उसे डेंगू वार्ड में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.