नोएडा, मई 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव और इसके प्रसार के कारणों की जानकारी दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ती वर्मा ने बताया कि सेक्टर 76 स्थित झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी दी गई है। यहां पर करीब 40 लोग मौजूद थे। लोगों को बताया गया कि डेंगू आमतौर पर वर्षा ऋतु में फैलता है। यह एडीज मच्छर के काटने से होता है, जो कि दिन में, खासकर सुबह और दोपहर के समय अधिक सक्रिय रहते हैं। डेंगू से बचाव के लिए बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सदरपुर के प्राथमिक विद्यालय में भी जागरुकता अभियान चलाया गया। बच्चों को बताया गया कि डेंगू से बचने के लिए सबसे जरूरी मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.