मुंगेर, मई 17 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शुक्रवार को हवेली खड़गपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एएनएम प्रशिक्षण विद्यालय की छात्राओं और कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली की शुरुआत सुबह प्रभात फेरी के रूप में हुई। इसमें डेंगू से बचाव के उपाय और इसके लक्षणों की जानकारी दी गई। छात्राओं ने लोगों के बीच हैंडबिल भी बांटे। रैली को एएनएम स्कूल की प्राचार्या रानी कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि डेंगू एडीस मच्छर के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते शामिल हैं। रानी कुमारी ने कहा कि जिन्हें पहले डेंगू हो चुका है, उन्हें दोबारा संक्रमण की स्थिति में ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच और इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.