नोएडा, नवम्बर 12 -- नोएडा। मलेरिया विभाग ने बुधवार को डेंगू के सात नए मरीजों की पुष्टि की। इन मरीजों में से तीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है। नए मरीजों के घरों और आसपास एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया गया है। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 644 हो गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार डेंगू मरीजों की संख्या अधिक है। मलेरिया विभाग ने इस साल निरीक्षण के बाद 150 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया है। इन स्थानों पर लार्वा पनपने की आशंका और जलभराव मिला था। जिले में सबसे अधिक डेंगू मरीज 2023 में 993 मिले थे। इस वर्ष मलेरिया के मरीजों की संख्या 169 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...