फरीदाबाद, अक्टूबर 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में डेंगू के तेजी से फैलने का खतरा मंडराने लगा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के पांच नए मामलों की पुष्टि की है। अब इनकी संख्या बढ़कर 45 हो गई है। वहीं मलेरिया के 16 मामले है। एक सप्ताह पहले तक डेंगू के लगभग 40 मामले थे। स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चलाकर लार्वा को समाप्त किया जा रहा है। डेंगू के मामले मिलने के बाद पीड़ितों के आसपास के इलाकों में भी एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चलाया गया। इस दौरान चारों लोगों के घरों के आसपास मच्छरों के लार्वा मिले। लार्वा को नष्ट कर चारों को नोटिस जारी किया। स्वास्थ्य विभाग अब तक लगभग 3500 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। वहीं दो लाख से अधिक लोगों की मलेरिया जांच के लिए ब्लड स्लाइड बना चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ल...