फरीदाबाद, जुलाई 21 -- फरीदाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को डेंगू के एक मामले की पुष्टि की है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। मलेरिया के मरीजों की संख्या सात है। स्मार्ट सिटी में पिछले पूरे सप्ताह बारिश हुई थी। इससे पार्कों सहित विभिन्न जगहों पर बारिश का पानी भरा हुआ है। उसमें मच्छरों के लार्वा की संख्या अच्छी खासी संख्या में देखी जा सकती है। अब वह लार्वा मच्छर बनकर डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जवाहर कॉलोनी से डेंगू के नए मरीज की पुष्टि हुई है। संबंधित रोगी को कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। चिकित्सक की सलाह पर डेंगू जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। मरीज का घर पर ही इलाज चल रहा है। उसे नियमित रूप से दवा के अला...