हापुड़, जनवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया जब भारत पैट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास डूहरी कट पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान फूल बदन राजभर (उम्र करीब 45 साल) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गाजीपुर जिले के कासमाबाद थाना क्षेत्र के सिदागर घाट गांव का रहने वाला था। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी। शुक्रवार को सुबह के समय राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास का मुआयना किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.