नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में 1 लाख का चुनावी बांड भरवाने के सिलसिले में विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में डीयू के रामजस कॉलेज, हिन्दू कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, मिरांडा हाउस आदि के छात्रों ने सहभागिता की। छात्रों ने 1 लाख का चुनावी बांड के निर्णय को वापस लेने की मांग की। एबीवीपी दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा की एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करती है कि यथाशीघ्र इस फैसले को वापस लिया जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद का आंदोलन सड़क से लेकर न्यायालय तक और तेज होगा। वहीं एक तरफ जहां लिंगदोह समिति चुनावी खर्च की सीमा 5000 रुपए तय करती है तो उसी के विपरीत 1 लाख का चुनावी बांड भरवाना किसी भी रूप में तर्कसंगत नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.