नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एसजीटीबी खालसा कॉलेज में शिक्षकों के साथ अभद्रता के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष रौनक खत्री ने हंसराज कॉलेज में सत्याग्रह शुरू कर दिया है। हंसराज कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष के समर्थन में कैंपस में पानी व अन्य मुद्दों को लेकर सत्याग्रह किया। रौनक खत्री ने कहा कि हम छात्रों के मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यह हमारा सत्याग्रह है। यह सत्याग्रह कॉलेज में साफ पेयजल, स्वच्छ शौचालय और कक्षाओं में एयर कंडीशनर जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर किया जा रहा है। अध्यक्ष रौनक खत्री का कहना है कि जब तक छात्रों को ये आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से अपील की है कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.