नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज की कैंटीन में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने और गंदगी होने से नाराज डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री वहां से पांच सिलेंडर उठा ले गए। बुधवार शाम हुई इस घटना की शिकायत कैंटीन संचालक ने कॉलेज के प्रिंसिपल से की है। इस मामले में डूसू अध्यक्ष ने कहा कि रामजस कॉलेज के छात्रों की तरफ से लगातार शिकायत मिल रही थी कि कैंटीन में सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा था। भोजन की गुणवत्तापूर्ण भी ठीक नहीं है, इसलिए हमने कैंटिन से पांच गैस सिलेंडर उठा लिए हैं। खत्री ने अपने इंटाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने डोसा के बर्तन को दिखाते हुए कहा कि यहां मक्खियों में डोसा पनपता है। उन्होंने कहा कि कैंटीन का रेट और मेन्यू बदलने के बाद डूसू ऑफिस आकर अपना सिलेंडर ले जाएं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.