धनबाद, जून 10 -- धनबाद सदर अस्पताल में ड्यूटी से गायब दो डॉक्टरों को प्रभारी अधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने सोमवार को स्पष्टीकरण किया है। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सरोजनी मुर्मू और एनेस्थीसिया की डॉ शोभा सिन्हा हैं। अधिकारियों की मानें तो रविवार को दोनों की ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान दोनों नहीं थीं। इसको लेकर मरीज के इलाज में परेशानी हुई और मरीज ने विवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...