गुमला, फरवरी 6 -- जारी प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र के कोरवा जनजाति बहुल गांव डूमरपानी विलुप्त प्राय आदिम जनजाति के गोवर्द्धन कोरवा (35 वर्ष)की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घटना के समय वह नशे की हालत में था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए जशपुर (छत्तीसगढ़) स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.