नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा, संवाददाता। भारतीय किसान परिषद ने डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए बिजली कनेक्शन देने की मांग की। इसके लिए सोमवार को धरना देकर मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। भारतीय किसान परिषद के बैनर तले दोपहर करीब एक बजे बड़ी संख्या में लोग हरौला बारातघर में एकत्र हुए। यहां से सभी सेक्टर-16 स्थित बिजलीघर पहुंचे। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा कि हिंडन के डूब क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग गुजर बसर कर रहे हैं। इन स्थानों पर रहने वाले लोग मजदूर वर्ग के हैं। सभी लोगों ने रजिस्ट्री कराकर भूखंड खरीदे हैं। सरकार को स्टांप शुल्क के नाम पर राजस्व दिया है, लेकिन इन लोगों के लिए बिजली, पानी और सड़क की व्यवस्था नहीं की गई। डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को माफिया अवैध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.