गोरखपुर, सितम्बर 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर मंगलवार को राप्ती से लेकर रोहिन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। टीम ने मौजा महेवा, बड़गो और लहसड़ी में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व की गई कार्रवाई के दौरान थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के मौजा महेवा में विजय दुबे द्वारा 2500 वर्ग मीटर भूमि पर किए गए अवैध विकास कार्य को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा मौजा बड़गो में सीताराम यादव उर्फ छब्बर यादव द्वारा एक एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसी क्रम में मौजा लहसड़ी में नरेंद्र पांडेय द्वारा एक एकड़ भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.