नोएडा, फरवरी 15 -- सिंचाई विभाग के अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी एक नामजद समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कराया नोएडा, संवाददाता। गाजियाबाद सिंचाई विभाग में कार्यरत अधिकारी ने हिंडन के डूब क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने का आरोप लगाया। इस मामले में एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता सींचपाल राजेंद्र चंद्र ने पुलिस को बताया कि शासन ने वर्ष 2010 में नदियों के बाढ़ क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को रोकने के आदेश दिए। इसके मद्देनजर हिंडन का तटवर्ती बंध नदी के दाएं किनारे पर नोएडा को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। इस बांध के गांव हैबतपुर के खसरा नंबर-350 डूब क्षेत्र की जमीन है। आरोप है कि बहलोलपुर निवासी रामवीर यादव अवैध रूप से पुस्ता रोड पर कॉलोनी विकसित कर रहा है। यही नहीं, लोग...