वाराणसी, फरवरी 22 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। कुंभापुर गांव में 11 फरवरी को अवतार राजभर उर्फ फत्ते की लाश तालाब किनारे मिली थी। तब आशंका जताई गई थी कि उसकी मौत डूबने से हुई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। इस आधार पर भाई जंजीर राजभर की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अवतार राजभर गांव के ही निलेश यादव के तालाब की रखवाली करता था। निलेश तालाब में मछली पालन करता है। बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी मौत तालाब में डूबने से नहीं, बल्कि चोट लगने और ज्यादा खून बहने के कारण हुई। रिपोर्ट से यह भी पता चला कि उसके हाथ में चोट थी और सीने से गर्दन तक की कई हड्डियां टूट गई थीं। बड़े भाई ने आशंका जताई कि लोगों ने अवतार की हत्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.